लाइव न्यूज़ :

सीरिया की राजधानी में मिसाइल हमला, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: November 17, 2021 08:59 IST

Open in App

दमिश्क, 17 नवंबर (एपी) सीरिया की राजधानी में बुधवार तड़के इज़राइल की ओर से दो मिसाइल दागी गईं। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि मिसाइल इज़राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स से दागी गईं, जिसे राजधानी दमिश्क के दक्षिण हिस्से में एक मकान को निशाना बनाते हुए दागा गया था। सीरिया रक्षा प्रणाली ने एक मिसाइल को बीच में ही रोक दिया। हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

सना के अनुसार, इज़राइल अधिकतर रात के समय सीरिया पर हमले करता है। बुधवार का हमला भी आधीरात के थोड़ी देर बाद ही किया गया।

इज़राइल ने पिछले कुछ वर्षों में सीरिया पर कई हमले किए हैं, लेकिन कभी उसने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक