लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में नाबालिग हिंदू लड़के की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:49 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 20 नवंबर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 11 वर्षीय हिंदू लड़के का यौन उत्पीड़न कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार को मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है।

लड़के के परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह शुक्रवार शाम को लापता हो गया था और उसका शव शनिवार को प्रांत के खैरपुर मीर इलाके के बबरलोई कस्बे में एक सुनसान घर में मिला।

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने लड़के के संबंधी राज कुमार के हवाले से कहा, ''पूरा परिवार गुरुनानक की जयंती के कार्यक्रमों में व्यस्त था। हमें नहीं पता कि बच्चा कैसे लापता हो गया। वह 11 रात बजे घर में मृत मिला।''

बबरलोई थाने के एसएचओ ने कहा कि अपराधियों ने लड़के का यौन उत्पीड़न करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

एसएचओ ने कहा, ''हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।''

बाल संरक्षण प्राधिकरण, सुक्कुर के जुबैर महर ने कहा कि नाबालिग के शरीर पर प्रताड़ना के भी निशान हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में सूबे में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

महर ने कहा, ''कुछ समय पहले, सुक्कुर जिले के सालेह पाट में हिंदू समुदाय की एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। पुलिस ने उसकी बरामदगी के लिए 25 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की, लेकिन यह सब व्यर्थ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल