लाइव न्यूज़ :

काबुल में मिनीवैन में बम विस्फोट, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:51 IST

Open in App

काबुल, तीन जून (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक मिनीवैन में बृहस्पतिवार को बम विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता फिरदास फरमर्ज ने यह जानकारी दी।

अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला ऐसे स्थान पर हुआ है, जहां अल्पसंख्यक हजारा जातीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते है। इस समुदाय के अधिकतर लोग शिया मुसलमान हैं।

इस इलाके में इस्लामिक स्टेट इसी प्रकार के हमले पहले कर चुका है। उसने मंगलवार को दो मिनीवैन में हमला किया था, जिनमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी।

अफगानिस्तान में शिया मुसलमान अल्पसंख्यक हैं और यहां सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। इस्लामिक स्टेट ने देश में शिया मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है।

इस्लामिक स्टेट ने बुधवार को घोषणा की थी कि उसने मंगलवार को एक बिजली घर पर बम विस्फोट किया, जिसके कारण काबुल में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?