दक्षिण अफ्रीका सरकार के मंत्री का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: January 22, 2021 00:08 IST2021-01-22T00:08:55+5:302021-01-22T00:08:55+5:30

Minister of South Africa government dies from Kovid-19 | दक्षिण अफ्रीका सरकार के मंत्री का कोविड-19 से निधन

दक्षिण अफ्रीका सरकार के मंत्री का कोविड-19 से निधन

जोहानिसबर्ग, 21 जनवरी (एपी) कोविड-19 महामारी से मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका सरकार की अहम शख्सियत रहे जैक्सन मथेम्बू का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया।

राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मथेम्बू 62 साल के थे।

वह दक्षिण अफ्रीका सरकार के मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं जिनकी कोविड-19 से मौत हुई।

मथेम्बू की जांच में 11 जनवरी को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा, “मथेम्बू कमाल के नेता, कार्यकर्ता तथा स्वतंत्रता और लोकतंत्र के हिमायती थे।”

उन्होंने कहा, “लोग उन्हें चाहते थे और उनके साथ काम करने वाले उनका सम्मान करते थे। उनके जाने से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है।”

मथेम्बू का निधन ऐसे समय हुआ है जब दक्षिण अफ्रीका कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minister of South Africa government dies from Kovid-19

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे