लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोरोना वायरस से हुई मंत्री की मौत, अब तक 76 हजार से अधिक लोग हो चुके हैं संक्रमित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2020 05:27 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 3,938 नए मामले सामने आने के साथ ही मंगलवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 76,398 हो गयी वहीं इस घातक बीमारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 1,621 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकिस्तान के दक्षिण-पूर्वी सिंध प्रांत में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण से एक प्रांतीय मंत्री की मौत हो गई।सिंध के मानव संसाधन मंत्री गुलाम मुर्तजा बलोच 14 मई को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

कराचीः पाकिस्तान के दक्षिण-पूर्वी सिंध प्रांत में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण से एक प्रांतीय मंत्री की मौत हो गई। समाचार पत्र 'डॉन' की खबर के अनुसार सिंध के मानव संसाधन मंत्री गुलाम मुर्तजा बलोच 14 मई को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा करते हुए उन्होंने लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील की थी। 

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने एक बयान में कहा, ''कोरोना वायरस के चलते बलोच का निधन हो गया। वह पीपीपी के बहादुर और मेहनती सदस्य थे। उनकी जगह किसी और को मिलना मुश्किल है।'' 

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 3,938 नए मामले सामने आने के साथ ही मंगलवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 76,398 हो गयी वहीं इस घातक बीमारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 1,621 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 78 लोगों की मौत हुयी है जिससे मृतकों की कुल संख्या 1,621 हो गयी। 

मंत्रालय के अनुसार, कुल 27, 110 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। सिंध में कोरोना वायरस के 29,647 मरीज हैं जबकि पंजाब में 27,850, खैबर-पख्तूनख्वा में 10,485, बलूचिस्तान में 4,514, इस्लामाबाद में 2,893 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 271 मरीज हैं। अधिकारियों ने अब तक 5,77,974 परीक्षण किए हैं जिनमें से 16,548 परीक्षण पिछले 24 घंटों में किए गए हैं। 

इस बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि इस बीमारी का कोई टीका विकसित होने तक लोगों को कोविड-19 के साथ रहना सीखना चाहिए। खान ने महामारी से निपटने के लिए गठित निकाय राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "जब तक टीके की खोज नहीं कर ली जाती, तब तक कोरोना वायरस दूर नहीं होगा। हमें इसके साथ ही रहना सीखना होगा और अगर हम सावधानी बरतें तो हम इसके साथ रह सकते हैं।" 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?