लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में लाखों लोग क्रिसमस के बाद सख्त लॉकडाउन पाबंदियों के दायरे में आये

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:48 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 26 दिसम्बर ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में लाखों और लोग 26 दिसम्बर को सख्त लॉकडाउन पाबंदियों के दायरे में आ गए। कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक नये स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए नयी योजना की घोषणा की गयी है।

पूर्व और दक्षिण पूर्व ब्रिटेन में करीब 60 लाख लोग टीयर-4 लॉकडाउन के दायरे में आ गए हैं जो ब्रिटेन में कोविड पर काबू के लिए सबसे उच्चतम स्तर है। इसके तहत लोगों को घरों में रहने का आदेश भी दिया जाता है।

लॉकडाउन स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में भी शुरू हो गया है तथा क्रिसमस के दिन छूट के बाद वेल्स में उपाय फिर से लागू कर दिये गए हैं।

सबसे सख्त टीयर-4 पाबंदियों के तहत, सभी गैर-आवश्यक दुकानें, बार और रेस्तरां बंद हैं और लोगों के मिलने-जुलने की अनुमति नहीं है। लंदन सहित ब्रिटेन का एक बड़ा हिस्सा क्रिसमस से पहले से ही इस स्तर में था क्योंकि इन क्षेत्रों में कोरोना वायरस के नए प्रकार के तेजी से फैलने की बात सामने आयी थी।

उत्तरी आयरलैंड में शनिवार से छह सप्ताह का लॉकडाउन लागू हो रहा है जिसमें सभी गैर-आवश्यक दुकानें बंद होंगी।

इस बीच, फ्रांस ने एक व्यक्ति के कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि की जो इस प्रकार का देश में पहला मामला है। उक्त व्यक्ति एक फ्रांसीसी नागरिक है जो 19 दिसंबर को लंदन से आया था।

फ्रांस उन 40 से अधिक देशों में शामिल है जिन्होंने ब्रिटेन के साथ यात्रा संपर्क को निलंबित किया है।

इस बीच, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण 570 और मरीजों की मौत होने की खबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?