लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में सैन्य ट्रक ने प्रदर्शनकारियों को कुचला, तीन लोगों की मौत होने की आशंका

By भाषा | Updated: December 6, 2021 11:07 IST

Open in App

बैंकॉक, छह दिसंबर (एपी) सैन्य शासित म्यांमा के सबसे बड़े शहर में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण मार्च के दौरान सेना का एक वाहन लोगों के ऊपर चढ़ा दिया गया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रदर्शन के एक आयोजक ने यह जानकारी दी।

रविवार का मार्च यांगून में आयोजित कम से कम तीन प्रदर्शनों में से एक था। देश की पूर्व नेता आंग सान सू ची के खिलाफ लगभग एक दर्जन आपराधिक मामलों में से एक में अपेक्षित फैसले से एक दिन पहले देश के अन्य हिस्सों में इसी तरह की रैलियां आयोजित किए जाने की सूचना मिली है। सू ची एक फरवरी के सैन्य तख्तापलट के बाद अपदस्थ हो गईं थीं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि सेना का एक तेज रफ्तार ट्रक मार्च कर रहे लोगों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वीडियो में लोगों को यह चिल्लाते सुना जा सकता है: "कार आ रही है ... कृपया मदद करें! इसने बच्चों को मारा...ओह!...मौत!...भागो,... भागो!" वीडियो में करीब एक दर्जन लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सैन्य ट्रक के उन्हें टक्कर मारने से पहले केवल दो मिनट के लिए प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे थे। टक्कर लगने के बाद तीन लोग सड़क पर बेसुध पड़े थे।

गिरफ्तारी के डर से नाम न छापने पर जोर देने वाले गवाह ने कहा, "लगभग पांच सशस्त्र सैनिक वाहन से बाहर निकले और प्रदर्शनकारियों का पीछा किया।" “उन्होंने गोलियां चलाईं और कार की चपेट में आए युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।"

सरकारी टेलीविजन ने खबर दी कि तीन घायल लोगों सहित 11 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

एक स्थानीय समाचार सेवा, म्यांमार प्रेसफोटो एजेंसी ने फेसबुक पर घोषणा की कि मार्च को कवर करने वाले उसके दो पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल