लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोगों की मौत, 40 लोग बचाए गए

By भाषा | Updated: July 4, 2021 12:51 IST

Open in App

मनीला, चार जुलाई (एपी) फिलीपीन के एक दक्षिणी प्रांत में सैन्य बलों को ले जा रहे वायुसेना के सी-130 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 40 लोगों को बचा लिया गया।

फिलीपीन के रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेंजाना ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि विमान में तीन चालकों और चालक दल के पांच सदस्यों समेत 92 लोग सवार थे। विमान में सवार शेष लोग सैन्य कर्मी थे।

विमान दक्षिणी शहर कागायन डी ओरो से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मध्य फिलीपीन में बारिश हो रही है, लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुलु क्षेत्र का मौसम भी प्रभावित हुआ है या नहीं। सुलु के मुख्य शहर जोलो में हवाईअड्डा पर्वतीय क्षेत्र से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है। इस क्षेत्र में सैन्य बल अबु सय्याफ के खिलाफ लड़ रहे हैं। कुछ आतंकवादियों ने इस्लामिक स्टेट संगठन से स्वयं को जोड़ लिया है।

अमेरिका और फिलीपीन ने बमबारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और सिर कलम करने के मामलों के कारण अबु सय्याफ को काली सूची में डाल दिया है। हालांकि अबु सय्याफ समूह सरकारी कार्रवाई के कारण पिछले कुछ साल में कमजोर हुआ है, लेकिन यह अब भी खतरा बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला