लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 22, 2021 00:35 IST

Open in App

लागोस, 21 फरवरी (एपी) नाइजीरिया में रविवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नाइजीरिया की वायु सेना के प्रवक्ता इबीकुनले दारामोला ने ट्वीट किया कि ‘किंग एअर 350 विमान ने राजधानी अबुजा के हवाई अड्डे से उड़ान भरी ही थी तभी विमान के इंजन में खराबी का पता चला और विमान ने वापस लौटने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से विमान में सवार सातों लोगों की मौत हो गई।’’

विमानन मंत्री हादी सिरिका ने ट्वीट किया कि दुर्घटना ‘‘घातक प्रतीत होती है’’। उन्होंने कहा कि सेना मामले की जांच कर रही है।

विमान अबूजा के उत्तर-पश्चिम में लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर मिन्ना शहर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना भयावह थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल