दक्षिण एशिया में सैन्य गतिरोध क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल सकता है: कुरैशी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:45 IST2021-02-15T18:45:30+5:302021-02-15T18:45:30+5:30

Military deadlock in South Asia may endanger regional stability: Qureshi | दक्षिण एशिया में सैन्य गतिरोध क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल सकता है: कुरैशी

दक्षिण एशिया में सैन्य गतिरोध क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल सकता है: कुरैशी

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद/कराची, 15 फरवरी पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा कि दक्षिण एशिया में किसी भी तरह का सैन्य गतिरोध क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल सकता है तथा यह क्षेत्र वैश्विक व्यापार प्रवाह एवं सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

कुरैशी ने कराची में नौवें अंतरराष्ट्रीय नौवहन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिंद महासागर आपसी सहयोग एवं समन्वय के लिए आशाजनक संभावनाएं प्रदान करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस तथ्य का संज्ञान लेने की आवश्यकता है कि दक्षिण एशिया में किसी भी तरह का सैन्य गतिरोध क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल सकता है जो वैश्विक व्यापार प्रवाह एवं सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।’’

विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि भारत ने हिंद महासागर को परमाणु हथियारों की जद में ला दिया है और वह उन्नत शस्त्र प्रणाली एवं नौसेना साजो सामान जुटाने में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हिंद महासागर सुरक्षा क्षेत्र का अहम पक्षकार है, जिसमें समुद्री डाकुओं के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ मानव तस्करी और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दे शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Military deadlock in South Asia may endanger regional stability: Qureshi

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे