कांगो के दो गांव पर उग्रवादियों का हमला, कम से कम 12 लोगों की मौत
By भाषा | Updated: November 23, 2021 08:27 IST2021-11-23T08:27:50+5:302021-11-23T08:27:50+5:30

कांगो के दो गांव पर उग्रवादियों का हमला, कम से कम 12 लोगों की मौत
किन्शासा, 23 नवंबर (एपी) कांगो के इतुरी प्रांत के दो गांव पर उग्रवादियों के हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वही, स्थानीय अधिकारियों और क्षेत्र में हिंसा का पता लगाने वाले समूह ने कहा कि मरने वालों की संख्या 18 से 29 के बीच है। ‘किवू सिक्युरिटी ट्रैकर’ ने बताया कि हमले में मारे गए ज्यादातर लोग ड्रोड्रो और मबा-डोंगो गांव के रहने वाले थे और ये सभी आम नागरिक थे।
नजदीक के नॉर्थ बेहमा इलाके के प्रमुख विली पिलो मुलिंद्रो ने बताया कि हमले में जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है।
हमलावरों ने ड्रोड्रो के गिरजाघर में भी लूटपाट की।
कांगो में संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा मिशन ने बताया कि हिंसा से घबराकर भागे कम से कम 16,000 लोगों ने शांतिरक्षकों के नियंत्रण वाले स्थल पर शरण ली है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।