लाइव न्यूज़ :

माली में सैन्य ठिकाने पर आतंकवादी हमला, 53 सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: November 2, 2019 10:27 IST

सेना ने कहा कि मेनका क्षेत्र में इंडेलिमने स्थित चौकी पर हुए हमले की जांच जारी है। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब एक महीने पहले ही बुर्किना फासो से लगी सीमा के पास जिहादियों के हमले में 40 सैनिक मारे गए थे।माली सरकार ने इसे ‘‘आतंकवादी हमला’’ बताते हुए इसकी निंदा की।

देश के पूर्वोत्तर हिस्से में शुक्रवार को माली सेना के एक ठिकाने पर हुए ‘‘आतंकवादी हमले’’ में 53 सैनिकों की मौत हो गई। सरकार ने कहा कि अभी तक 53 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि स्थिति अब ‘‘नियंत्रण’’ में है। वहीं सेना ने कहा कि मेनका क्षेत्र में इंडेलिमने स्थित चौकी पर हुए हमले की जांच जारी है। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

माली सरकार ने इसे ‘‘आतंकवादी हमला’’ बताते हुए इसकी निंदा की। साथ ही बिना कोई सटीक आंकड़ा दिए कई लोगों के मारे जाने तथा घायल होने की बात भी कही। सुरक्षा मजबूत करने और हमलावरों को पकड़ने के लिए मौके पर अतिरिक्त बल भेज दिये गए हैं।

माली सेना के 2012 में हुई बगावत में विद्रोहियों को मात देने में विफल रहने के बाद से उत्तरी माली अल-कायदा से जुड़े जिहादियों के नियंत्रण में है। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले ही बुर्किना फासो से लगी सीमा के पास जिहादियों के हमले में 40 सैनिक मारे गए थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल