लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्री और इजराइल के पीएम की बैठक तय, सीरिया से अमेरिकी सैनिक बुलाने का विरोध करेंगे नेतन्याहू

By भाषा | Updated: December 28, 2018 16:52 IST

नेतन्याहू इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ परमाणु समझौते से बाहर निकलने और अमेरिकी दूतावास यरूशलम स्थानांतरित करने से खुश थे लेकिन पिछले सप्ताह ट्रंप की उस घोषणा से नेतन्याहू को झटका लगा है।

Open in App

अमेरिकी सैनिकों को सीरिया से वापस बुलाने की तैयारियों के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अगले हफ्ते इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ब्राजील में मुलाकात करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

पोम्पिओ और नेतन्याहू ब्राजील के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के नववर्ष पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। 

नेतन्याहू इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ परमाणु समझौते से बाहर निकलने और अमेरिकी दूतावास यरूशलम स्थानांतरित करने से खुश थे लेकिन पिछले सप्ताह ट्रंप की उस घोषणा से नेतन्याहू को झटका लगा है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि वह युद्धग्रस्त सीरिया से अपने दो हजार सैनिक वापस बुला रहे हैं। इज़राइल के लिये अमेरिकी सैनिकों की सीरिया में तैनाती काफी अहम है, क्योंकि वह इसे अपने प्रतिद्वंद्वी ईरान से बचाव और रूस के दबदबे को कम करने के लिये सहयोग के तौर पर देखता है। 

हालांकि, इज़राइल का कहना है कि वह ट्रंप के इस फैसले का सम्मान करता है।

सीरिया में कई पक्ष लड़ रहे हैं। इज़राइल भी ईरान और हिज्बुल्ला और उसके सहयोगियों को निशाना बनाने की बात कहकर वहां सैंकड़ों हमले कर चुका है। 

बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया से अमेरिकी सैनिकों के वतन वापस लौटने का एलान किया था। उनके इस फैसले से कुर्द लड़ाके बहुत ही नाराज बताये जा रहे हैं। सीरिया से लगभग 2000 अमेरिकी सैनिक वापस लौटेंगे। 

टॅग्स :सीरियाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट