लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से बलों की वापसी के लिए ‘‘कोई समयसीमा नहीं’’ हैः माइक पोम्पिओ

By भाषा | Updated: July 31, 2019 13:40 IST

पोम्पिओ ने 29 जुलाई को कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2020 में देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करने के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका और तालिबान के बीच चल रही वार्ता के बीच आया पोम्पिओ का यह बयान अमेरिकी मीडिया की सुर्खियां बना था।पोम्पिओ ने कहा, ‘‘मैंने इससे संबंधित खबरें देखीं। संवाददाताओं ने जो कहा, काश वे उसे लेकर थोड़ा और सावधानी बरतते। उन्होंने इसे गलत समझा। इसके लिए कोई समयसीमा नहीं है।’’

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ 2020 के चुनाव से पहले अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी के आदेश संबंधी अपने बयान से पीछे हटते प्रतीत हुए और उन्होंने कहा कि बलों की वापसी के लिए ‘‘कोई समयसीमा नहीं’’ है और यह निर्णय जमीनी स्तर पर हालात के आधार पर लिया जाएगा।

पोम्पिओ ने 29 जुलाई को कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2020 में देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करने के आदेश दिए हैं।

अमेरिका और तालिबान के बीच चल रही वार्ता के बीच आया पोम्पिओ का यह बयान अमेरिकी मीडिया की सुर्खियां बना था, लेकिन शीर्ष राजनयिक ने उनके साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र की यात्रा कर रहे पत्रकारों से मंगलवार को कहा कि उनके इस बयान की सटीक रिपोर्टिंग नहीं की गई।

पोम्पिओ ने कहा, ‘‘मैंने इससे संबंधित खबरें देखीं। संवाददाताओं ने जो कहा, काश वे उसे लेकर थोड़ा और सावधानी बरतते। उन्होंने इसे गलत समझा। इसके लिए कोई समयसीमा नहीं है।’’ उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान सुलह के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद इस समय तालिबान के साथ वार्ता कर रहे हैं, ताकि अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी संबंधी समझौता किया जा सके।

पोम्पिओ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प अपनी इन अपेक्षाओं को लेकर बहुत स्पष्ट रहे हैं कि अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी बलों की संख्या में अमेरिका जल्द से जल्द कमी करे और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अमेरिका के पास जोखिम कम करने के लिए एक पर्याप्त योजना हो। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल