लाइव न्यूज़ :

कैनरी द्वीप पर पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासी बच्चे की समुद्री यात्रा के दौरान मौत

By भाषा | Updated: January 17, 2021 08:36 IST

Open in App

ग्रैन कैनरिया (स्पेन), 17 जनवरी (एपी) स्पेन के बचावकर्ताओं ने 30 से अधिक प्रवासियों को ला रही एक नौका का पता लगने पर उसमें सवार लोगों को कैनरी द्वीप तक सुरक्षित पहुंचाया, लेकिन उसमें सवार एक बच्चे की कथित रूप से समुद्री यात्रा के दौरान ही मौत हो गई।

बचावकर्ताओं ने बताया कि ग्रैन कैनरिया द्वीप से करीब 160 किलोमीटर दक्षिण में गत शुक्रवार को एक छोटी नौका का पता चला। इस नौका में 11 पुरुष, 20 महिलाएं और तीन बच्चे सवार थे और उनकी स्थिति बहुत ही दयनीय थी।

बचावकर्ताओं ने बताया कि नौ वर्षीय एक बच्चे की यात्रा के दौरान ही मौत हो गई और नौका सवार लोगों ने उसका शव नौका से बाहर पानी में डाल दिया।

स्पेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि कैनरी द्वीप पर वर्ष 2020 में करीब 23,000 प्रवासी पहुंचे थे, जबकि 2019 में यह संख्या करीब तीन हजार थी। द्वीप पर पहुंचने की कोशिश में 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसा माना जा रहा है कि अफ्रीकी देशों और अन्य देशों के लोग कोविड-19 महामारी, गरीबी, हिंसा और अन्य परिस्थितियों के कारण अपने देश छोड़कर यहां आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल