लाइव न्यूज़ :

Microsoft-Ticketock deal: राष्ट्रपति ट्रंप बोले- खरीद में एक हिस्सा यूएस को दो नहीं तो बैन कर देंगे, विशेषज्ञों ने कहा- अप्रत्याशित और अभूतपूर्व

By भाषा | Updated: August 5, 2020 18:37 IST

माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक के एक हिस्से को खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। टिकटॉक का दावा है कि उसके अमेरिका में 10 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। ट्रंप ने अमेरिका में टिकटॉप पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। ऐसे में वह कारोबार के एक हिस्से को बेचने पर विचार करने को मजबूर है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिकी राजकोष को इस कीमत का बहुत बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए, क्योंकि हम इसे संभव बना रहे हैं। टिकटाक पर प्रतिबंध कैसे लगाया जाएगा क्योंकि इससे पहले संघीय प्राधिकरण ने किसी उपभोक्ता ऐप पर ऐसा प्रतिबंध नहीं लगाया है।टिकटॉक ने इस बात से इंकार किया है कि वह चीनी सरकार को अमेरिकी उपयोगकर्ताओं के डेटा भेजता है।

न्यूयॉर्कः माइक्रोसॉफ्ट द्वारा टिकटॉक की संभावित खरीद में अमेरिका के लिए एक बड़ा हिस्सा मांगने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग बिल्कुल अप्रत्याशित और अभूतपूर्व है।

इस तरह के सौदों के विशेषज्ञों ने यह बात कही। माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक के एक हिस्से को खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। टिकटॉक का दावा है कि उसके अमेरिका में 10 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। ट्रंप ने अमेरिका में टिकटॉप पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। ऐसे में वह कारोबार के एक हिस्से को बेचने पर विचार करने को मजबूर है।

ट्रंप ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा था कि अमेरिकी राजकोष को इस कीमत का बहुत बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए, क्योंकि हम इसे संभव बना रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि टिकटॉक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि टिकटाक पर प्रतिबंध कैसे लगाया जाएगा क्योंकि इससे पहले संघीय प्राधिकरण ने किसी उपभोक्ता ऐप पर ऐसा प्रतिबंध नहीं लगाया है।

टिकटॉक ने इस बात से इंकार किया है कि वह चीनी सरकार को अमेरिकी उपयोगकर्ताओं के डेटा भेजता है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस सौदे की अनुमानित कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन उसने बातचीत की पुष्टि की।

व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने मंगलवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क पर कहा कि राजकोष में भुगतान के बारे में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि यह एक महत्वपूर्ण शर्त है।’’ परामर्श कंपनी एकॉन वन के प्रबंध निदेशक हैल सिंगर ने कहा, ‘‘मुझे संदेह है कि ट्रंप के दिमाग में क्या है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में मैं सोच भी नहीं सकता कि अमेरिका जबरन स्थानांतरण पर गैरकानूनी ढंग से हिस्सा पा सकता है।’’ परामर्श समूह पब्लिक नॉलेज के वरिष्ठ सलाहकार और न्याय विभाग के पूर्व अधिकारी जीन किमेलमैन ने कहा कि एंटीट्रस्ट कानून में इस तरह के भुगतान का कोई उदाहरण नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई तार्किक आधार नहीं है, जिसके तहत वित्त मंत्रालय या व्हाइट हाउस सौदे से वित्तीय हिस्सा पाने के लिए मोलतोल कर सकते हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पमाइक्रोसॉफ्टटिक टोकचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?