लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में मिशिगन के रिपब्लिकन सांसद चुनावी नतीजों को पलटने के प्रयास से नाराज, पार्टी छोड़ेंगे

By भाषा | Updated: December 15, 2020 10:59 IST

Open in App

लांसिंग (अमेरिका), 15 दिसंबर (एपी) अमेरिका में डेमोक्रेट जो बाइडन के हाथों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद मिशिगन के सेवानिवृत्त होने जा रहे एक सांसद ने कहा है कि वह रिपब्लिकन पार्टी छोड़ देंगे और निर्दलीय रहेंगे।

उन्होंने जो बाइडन की जीत को पलटने के प्रयासों के विरोध में यह कदम उठाने का फैसला किया है।

ड्रायडेन के रिपब्लिकन नेता पॉल मिशेल का दूसरा और अंतिम कार्यकाल खत्म होने वाला है। उन्होंने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की अध्यक्ष रोना मैकडेनियन और सदन के अल्पमत के नेता केविन मैककार्थी को सोमवार को एक पत्र लिखा। इसी दिन निर्वाचक मंडल ने बाइडन की जीत की पुष्टि कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी चुनावी व्यवस्था से इस तरह का व्यवहार होते देखना राजनीतिक उम्मीदवार के लिए अस्वीकार्य है।’’ मिशेल (64) ने कहा कि राष्ट्रपति पद के अगले कार्यकाल के लिए चुनाव में उतरने के ट्रंप के फैसले पर उन्हें पहले ही आपत्ति थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ट्रंप को वोट दिया।

मिशेल ने चुनावी प्रक्रिया का बचाव किए बिना साजिश की कहानियां गढ़ने के लिए रिपब्लिकन नेताओं की आलोचना की। मिशेल ने उस याचिका पर भी दस्तखत नहीं किया था जिसके तहत 106 रिपब्लिकन सांसदों ने मिशिगन और तीन अन्य राज्यों में चुनाव परिणामों को चुनौती दी थी। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।

मिशेल ने कहा, ‘‘संसद के चुने गए सदस्य के तौर पर हम, चाहे राष्ट्रपति हो या कोई और, किसी के राजनीतिक हितों के संरक्षण के लिए नहीं बल्कि अमेरिका के संविधान की रक्षा करने की शपथ लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला