लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील का दावा, उनकी 15 साल की बेटी पर ट्रंप ने डाली थी बुरी नजर

By विनीत कुमार | Updated: September 7, 2020 13:24 IST

अमेरिका में इस साल के आखिर में राष्ट्रपति चुनाव है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप को लेकर उनके ही एक पूर्व वकील ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्रंप के महिलाओं के प्रति व्यवहार पर कई बातों का खुलासा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील ने लगाए अमेरिकी राष्ट्रपति पर कई सनसनीखेज आरोप माइक कोहेन ने अपनी नई किताब में ट्रंप के महिलाओं को लेकर व्यवहार पर किए हैं कई खुलासे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइक कोहेन ने खुलासा किया है कि ट्रंप उनकी 15 साल की बेटी की ओर से अक्सर गलत अंदाज नजरों से देखते थे। कोहेन ने इस बात का वर्णन अपनी किताब में किया है। एक समय ट्रंप के सबसे करीबी लोगों में शुमार रहे कोहेन ने ये सनसनीखेज खुलासा उस समय किया है जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है।

कोहेन एक समय ट्रंप के लिए बतौर 'फिक्सर' भी जाने जाते थे। ट्रंप से जुड़े कई कानूनी मसलों को उन्होंने सुलझाने में पूर्व में मदद की है। किताब के अनुसार कोहेन की बेटी से जुड़ी घटना साल 2012 में ट्रंप के न्यू जर्सी गोल्फ रिसॉर्ट की है। कोहेन ने जब ट्रंप को बताया कि लड़की उनकी बेटी है तो उन्होंने पूछा- 'वो इतनी हॉट कब हो गई?'

ट्रंप की तब शादी मेलानिया से हुई थी। इस बीच व्हाइट हाउस ने कोहेन की किताब को 'कोरी कल्पना' बताया है। द इंडिपिंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव केली मैकेनी ने कहा, 'माइकल कोहेन एक बदनाम और पद से हटाए जा चुके वकील हैं, जिन्होंने कांग्रेस से झूठ बोला था। उसने सभी विश्वसनीयता खो दी है, और उनको झूठ से लाभ कमाने का प्रयास करते हुए देखना आश्चर्यजनक है।'

एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए कोहेन ने लिखा है कि मिस यूनिवर्स कार्यक्रम में उन्होंने ट्रम्प को डींग मारते हुए सुना था जिसमें वे कहते हैं, 'वे सभी उनके पास आ सकती हैं'।

राष्ट्रपति के पूर्व वकील का ये भी दावा है कि उन्होंने ट्रंप को जबरन अपने कार्यालय में महिलाओं को चुंबन करते देखा है। बता दें कि ट्रंप पर महिलाओं से जुड़े ऐसे आरोप पहले भी लगते रहे हैं। कोहेन की नई किताब उसी कड़ी का एक अलग हिस्सा नजर आती है।

इससे पहले साल 2016 के राष्ट्रपति चुनावी कैंपेन के दौरान भी लीक हुए कुछ ऑडियो टेप से कथित तौर पर ट्रंप के महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसे मामलों ने खूब तूल पकड़ा था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट