लाइव न्यूज़ :

मियामी बीच हादसा: एक अन्य भवन खाली कराया गया, घटनास्थल पर तलाश जारी

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:16 IST

Open in App

नॉर्थ मियामी बीच (अमेरिका), तीन जुलाई (एपी) साउथ फ्लोरिडा के मियामी क्षेत्र में एक भवन ढह जाने की घातक घटना के बाद हुई समीक्षा में कुछ मीलों की दूरी पर एक भवन के असुरक्षित पाये जाने पर उसे खाली करवाया गया एवं वहां से लोग अपने कपड़े एवं अन्य बेशकीमती चीजें पैक करके दूसरी जगहों पर गये।

नॉर्थ मियामी बीच प्रशासन ने एक बयान में कहा कि सर्फसाइड में चैंप्लेन टावर्स साउथ के ढह जाने के बाद कराये गये ऑडिट में करीब पांच मील की दूरी पर क्रेस्टव्यू टावर्स को जनवरी में ही संरचनागत और विद्युत के लिहाज से जनवरी में असुरक्षित पाया गया था।

शुक्रवार दोपहर सरकारी अधिकारियों ने इस अपार्टमेंट को घेर लिया और उन्होंने उसमें घर-घर जाकर लोगों बताया कि 49 साल पुराने इस ढांचे को उन्हें खाली करना होगा।

साउथ फ्लोरिडा के सर्फसाइड में इमारत के ढह जाने के बाद निगम अधिकारियों द्वारा शुरू की गयी पुराने भवनों की जांच के बाद यह पहला भवन है, जिसे खाली कराया गया है। यह सर्वेक्षण इसलिए कराया गया है कि किसी बड़ी ढांचागत समस्या की अनदेखी न हो।

इस बीच, सर्फसाइड में अधिकारियों ने बताया कि 24 जून को ढही इमारत के मलबे से दो और लोगों के शव मिलने के बाद इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि बचावकर्ताओं को मलबे से शुक्रवार को दो और शव मिले, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 22 हो गई है और 126 लोग अब भी लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना