लाइव न्यूज़ :

कई ब्राजील वासियों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश निलंबित करेगा मेक्सिको

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:42 IST

Open in App

(शब्द में सुधार के साथ)

मेक्सिको सिटी, 27 नवंबर (एपी) मेक्सिको ने कहा है कि वह शरणार्थियों की तस्करी को रोकने के लिए 17 साल पुराने उस कार्यक्रम को निलंबित कर देगा, जिसमें ब्राजील के नागरिकों को बिना वीजा के प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।

मेक्सिको के विदेश मामलों के विभाग ने शुक्रवार को कहा कि यह कदम अमेरिका पहुंचने के इरादे से मेक्सिको जाने वाले ब्राजीलियाई शरणार्थियों की बढ़ती संख्या के बाद उठाया गया है।

विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘यह निर्णय अनियमित (शरणार्थियों के) प्रवाह में वृद्धि और उस दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य के कारण लिया गया था कि आपराधिक समूह अमेरिका में अनियमित रूप से प्रवास करने में ब्राजील के नागरिकों को धोखा देकर पैसा कमाते हैं।’’

यह 11 दिसंबर से लागू होगा, लेकिन उन ब्राजीलियाई लोगों को प्रभावित नहीं करेगा जिनके पास पहले से ही अमेरिका, यूरोप, जापान और कनाडा के लिए वैध यात्रा वीजा है।

मुख्य रूप से मध्य अमेरिका, हैती और क्यूबा से शरणार्थी अमेरिकी सीमा तक पहुंचने के लिए अक्सर मेक्सिको को पार करते हैं। मेक्सिको इस प्रवाह को बड़े पैमाने पर कम करने में अमेरिकी सरकार की सहायता कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा