लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको : अकापुल्को के पास भूकंप का जोरदार झटका, राजधानी में इमारतें हिलीं

By भाषा | Updated: September 8, 2021 09:17 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, आठ सितंबर (एपी) मेक्सिको के दक्षिण में अकापुल्को शहर के पास मंगलवार रात भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया जिसके प्रभाव से शहर से करीब 200 मील दूर स्थित देश की राजधानी मेक्सिको सिटी में इमारतें हिल गईं।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.0 थी और इसका केन्द्र अकापुल्को के 17 किलोमीटर उत्तर पूर्व (करीब 10 मील) में था। भूकंप से फिलहाल क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।

भूकंप से राजधानी के कुछ हिस्सों में करीब एक मिनट तक जमीन में कंपन महसूस किया गया, हालांकि इससे क्षति की कोई सूचना नहीं है। कुछ लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए लेकिन रात में बारिश होने के कारण अधिकतर लोग घरों के अंदर चले गए।

मेक्सिको सिटी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में क्षति की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया हालांकि आस पास के कुछ इलाकों में बिजली बाधित रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल