लाइव न्यूज़ :

मानव की मौजूदी के साक्ष्य मिलने के बाद मेक्सिको की प्राचीन गुफा में आगंतुकों की आवाजाही बंद

By भाषा | Updated: July 31, 2020 14:22 IST

गुफा ज़ाकाटेकास में कॉन्सेप्सियन डेल ओरो के पास एक पहाड़ी पर स्थित है। हिमयुग की प्रसिद्ध गुफाओं की तरह यहां मानव की मौजूदगी के पत्थरों की पेंटिंग, चूल्हे या जानवरों की हड्डियों जैसे सबूत मौजूद नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे गुफा में पाए गए पत्थर के औजार बताते हैं कि लगभग 26,500 साल पहले उत्तरी अमेरिका में लोग रहते थे। यह वैज्ञानिकों के अनुमान से लगभग 10,000 साल पहले है।

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में उस प्राचीन गुफा में आगंतुकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है, जहां प्रारंभिक काल में मानव के रहने के सबूत मिले थे। मेक्सिको के ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री’ ने कहा कि ज़ाकाटेकास राज्य में सुदूर चिकिहुइटेव गुफा में आगंतुकों की आवाजाही बंद कर दी गई है।संस्थान ने कहा कि वैज्ञानिक ‘‘(गुफा के तल) के तलछट में प्रारंभिक काल के मनुष्यों के डीएनए की तलाश कर रहे हैं। डीएनए हजारों वर्ष तक संरक्षित रहते हैं।’’ गुफा ज़ाकाटेकास में कॉन्सेप्सियन डेल ओरो के पास एक पहाड़ी पर स्थित है। हिमयुग की प्रसिद्ध गुफाओं की तरह यहां मानव की मौजूदगी के पत्थरों की पेंटिंग, चूल्हे या जानवरों की हड्डियों जैसे सबूत मौजूद नहीं है।

‘नेचर’ पत्रिका में इस महीने प्रकाशित हुए एक लेख के अनुसार गुफा में पाए गए पत्थर के औजार बताते हैं कि लगभग 26,500 साल पहले उत्तरी अमेरिका में लोग रहते थे। यह वैज्ञानिकों के अनुमान से लगभग 10,000 साल पहले है।

ज़ाकाटेकास के ऑटोनोमस विश्वविद्यालय के साइप्रियन एर्डेलीन और अन्य ने कहा कि उन्हें पत्थरों के औजार और उन्हें बनाने का मलबा मिला है। ऐसा प्रतीत होता कि लोग सर्दी से बचने के लिए गुफा का इस्तेमाल करते थे। हालांकि उनकी टीम को वहां से अभी तक किसी मनुष्य का डीएनए नहीं मिला है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला