लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको ने फाइजर निर्मित कोरोना वायरस के टीके के आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 12, 2020 10:43 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 12 दिसंबर (एपी) मेक्सिको की सरकार के चिकित्सा सुरक्षा आयोग ने आपात स्थिति में फाइजर/बायोएनटेक द्वारा निर्मित कोरोना वायरस के टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

इस टीके को मंजूरी देने वाला मेक्सिको, ब्रिटेन, कनाडा और बहरीन के बाद चौथा देश है।

सहायक विदेश मंत्री ह्यूगो लोपेज गाटेल ने बताया कि मेक्सिको द्वारा इस टीके को शुक्रवार को मंजूरी दी गई।

गाटेल ने बताया कि मेक्सिको को टीके की 2,50,000 खुराक मिलेगी जो 1,25,000 लोगों के लिए पर्याप्त होगी क्योंकि एक व्यक्ति को टीके की दो खुराक दी जानी है। उन्होंने बताया कि पहले अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे।

गाटेल ने बताया कि टीकाकरण अगले हफ्ते आरंभ हो सकता है।

मेक्सिको में कोरोना वायरस के कुल 12,29,379 मामले हैं, वहीं यहां संक्रमण के कारण कुल 1,13,019 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल