लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको ने कोरोना वायरस मामलों वाले पोतों को अपने बंदरगाह पर खड़ा करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 29, 2021 11:26 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 29 दिसंबर (एपी) मेक्सिको की सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित यात्रियों को ले जाने वाले क्रूज पोतों को अपने तटों पर खड़ा करने की अनुमति देगी।

यह घोषणा ऐसे वक्त में की गई है, जब देश के दो बंदरगाहों ने उन यात्रियों को तट पर उतरने देने से इनकार कर दिया जिनके पोतों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले थे।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि यात्री या चालक दल के सदस्य जिनमें लक्षण नहीं नजर आएंगे उन्हें सामान्य तरीके से तट पर आने की इजाजत दी जाएगी जबकि लक्षण वालों या कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए जाने वालों को पृथक-वास में रखा जाएगा या चिकित्सकीय देखभाल दी जाएगी।

विभाग ने कहा कि क्रूज जहाज जिसे एक प्रशांत तट बंदरगाह पर ठहरने से रोका गया था, उसे गुआमास के बंदरगाह पर उत्तर की ओर खड़ा करने की अनुमति दी जाएगी। यह स्पष्ट तौर पर उस पोत के संदर्भ में था जिसे कुछ दिनों पहले प्यूर्टो वालार्टा में खड़ा किया जाना था, लेकिन उसे ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

वैश्विक महामारी की शुरुआत में, कुछ क्रूज पोत बंदरगाह की तलाश में हफ्तों तक समुद्र में घूमते रहे थे, जिन पर कोरोना वायरस मामले होने की वजह से कोई भी देश उन्हें अपने तट पर उतने की अनुमति नहीं दे रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा