लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको: कोविड-19 से और 4,272 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, मृतक संख्या 2,27,840 पर पहुंची

By भाषा | Updated: June 2, 2021 08:37 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, दो जून (एपी) मैक्सिको ने मंगलवार को बताया कि हाल में की गई ‘क्लीनिकल’ समीक्षा के बाद कोविड-19 से 4,272 और लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 2,27,840 हो गई।

यह समीक्षा चिकित्सकों के दलों ने की क्योंकि सरकारी अधिकारियों ने भी मैक्सिको में मृतक संख्या कहीं अधिक होने की बात स्वीकार की थी। 12.6 करोड़ की आबादी वाले इस देश में बहुत कम जांच हुई हैं और ऐसे कई लोग भी हैं जिनकी मौत घर पर हो गई या उन्होंने कभी जांच नहीं कराई थी।

इसलिए सरकार ने कोविड-19 से मरने वालों के सही आंकड़े का पता लगाने के लिए दो तरह की कवायद की। एक के तहत चिकित्सकों के दलों ने मरीजों के उपचार के ब्यौरों की समीक्षा की और दूसरा कम्प्यूटर पर उन मृत्यु प्रमाण पत्र को ढूंढा, जिसमें कोविड-19 संबंधी लक्षण का जिक्र हो।

कम्प्यूटर पर की गई समीक्षा के अनुसार, मैक्सिको में कोविड-19 के कारण अभी तक 3,50,088 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को कोविड-19 संबंधी जिन 4,272 और लोगों की मौत की जानकारी दी गई उनमें से 3,924 लोगों की मौत पिछले वर्ष मार्च से जून माह के बीच देश में संक्रमण की पहली लहर के दौरान हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल