लाइव न्यूज़ :

मर्केल की पार्टी का नेतृत्व गवर्नर लैशेट के हाथ में

By भाषा | Updated: January 16, 2021 19:12 IST

Open in App

बर्लिन, 16 जनवरी (एपी) जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की मध्य-दक्षिणपंथी पार्टी ने देश में नए चांसलर के लिए इस साल होने वाले चुनाव से पहले, शनिवार को आर्मिन लैशेट को अपना नया नेता चुना। वह देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य के गवर्नर हैं।

लैशेट ने क्रिस्चन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के ऑनलाइन सम्मेलन में रूढ़िवादी फ्रेडरिक मर्ज़ को शिकस्त दी है। लैशेट को 521 वोट मिले तो मर्ज़ को 466 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा तीसरे प्रत्याशी प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि नॉरबर्ट रॉएटजन मतदान के पहले ही दौर में बाहर हो गए थे।

इस चुनाव के नतीजे की अब आधिकारिक रूप से डाक मत पत्रों के जरिए पुष्टि करानी होगी जिसके एक औपचारिकता रहने की उम्मीद है लेकिन जर्मनी के कानून के तहत यह जरूरी है।

बहरहाल, शनिवार को हुआ मतदान इस बात को लेकर अंतिम फैसला नहीं करता है कि इस साल 26 सितंबर को होने वाले चुनाव में चांसलर पद के लिए मध्य दक्षिणपंथी पार्टी की ओर से कौन चुनाव लड़ेगा, लेकिन उम्मीदवार के चयन में लैशेट की बड़ी भूमिका होगी या वह खुद चुनाव लड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि मर्केल 2005 से जर्मनी की चांसलर हैं और उन्होंने 2018 के अंत में कहा था कि वह पांचवें कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सीडीयू के प्रमुख पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

बहरहाल नए नेता पर फैसला होने से जर्मनी की सबसे मज़बूत पार्टी में नेतृत्व को लेकर 11 महीने से चल रही अनिश्चितता पर विराम लग गया है। पार्टी की निवर्तमान प्रमुख एनेग्रेट क्रैम्प-कर्रेनबाउर पार्टी पर अपनी पकड़ स्थापित करने में नाकाम रही थीं और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए होने वाले मतदान को कोरोना वायरस महामारी की वजह से दो बार टाला गया है।

साल 2017 में नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के गवर्नर निर्वाचित हुए 59 वर्षीय लैशेट ने प्रतिनिधियों से कहा, “हमें स्पष्ट बोलना चाहिए लेकिन ध्रुवीकरण नहीं करना चाहिए। हमें समाज को एक साथ रखने, एकीकृत करने में सक्षम होना चाहिए।“

उन्होंने कहा, “ अगर हम मजबूत होंगे तो हम जीतेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें