लाइव न्यूज़ :

मर्केल की पार्टी ने फ्रेडरिक मर्ज को चुना अपना नया नेता

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:01 IST

Open in App

बर्लिन, 17 दिसंबर (एपी) जर्मनी की सबसे बड़ी विपक्षी और पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल की पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) ने प्रमुख दक्षिणपंथी नेता फ्रेडरिक मर्ज को शुक्रवार को अपना नेता चुना।

सीडीयू के शीर्ष पद के लिए सदस्यों के बीच ऑनलाइन और डाक मतपत्रों से कराए गए मतदान में मर्ज ने 62.1 प्रतिशत समर्थन हासिल कर जीत दर्ज की और उन्होंने अपने दो प्रतिद्वंद्वियों व मध्यमार्गी नोरबर्ट रोट्टजन और हेल्ज ब्राउन को हराया। मर्ज को 50 प्रतिशत से अधिक मत मिले हैं जिसकी वजह से सबसे अधित मत पाने वाले दो प्रत्याशियों में से एक को चुनने के लिए अगले चरण के मतदान की जरूरत नहीं होगी।

जनवरी से सीडीयू के नेता रहे अर्मिन लाशेट सितंबर में सबसे खराब चुनावी नतीजे आने के बाद दो पार्टी के यूनियन ब्लॉक के नेतृत्व पद से हट रहे हैं, जिसमें सीडीयू का प्रभुत्व है।

सीडीयू देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उसे सितंबर में करारी हार मिली है और मामूली अंतर से वामपंथी झुकाव वाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के ओलाफ शोल्ज देश के नए चांसलर बने हैं।

उल्लेखनीय है कि 66 वर्षीय मर्ज के पास नेता प्रतिपक्ष का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2000 से 2002 तक संसद में मध्य-दक्षिणपंथी समूह का नेतृत्व किया था। वर्ष 2009 में संसद की सदस्यता त्याग दी और बाद में वकालत करने लगे। उनकी संसद में वापसी इस साल सितंबर में हुए चुनाव से हुई।

लाशेट के पद छोड़ने के फैसले के बाद सीडीयू ने पहली बार नेतृत्व चुनने के लिए मतपत्र से मतदान कराने का निर्णय लिया, जिसके करीब चार लाख सदस्य हैं और दो तिहाई ने मतदान में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला