मर्केल ने उत्तराधिकारी के रूप में लैशेट का समर्थन किया

By भाषा | Updated: September 5, 2021 22:04 IST2021-09-05T22:04:18+5:302021-09-05T22:04:18+5:30

Merkel backs Lachette as successor | मर्केल ने उत्तराधिकारी के रूप में लैशेट का समर्थन किया

मर्केल ने उत्तराधिकारी के रूप में लैशेट का समर्थन किया

बर्लिन, पांच सितंबर (एपी) जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इस महीने होने जा रहे राष्ट्रीय चुनाव में अपने उत्तराधिकारी के रूप में आर्मिन लैशेट का समर्थन किया है।मर्केल और लैशेट ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। लैशेट के पास इस समय देश के सर्वाधिक आबादी वाले नॉर्थ राइन वेस्टफालिया राज्य के गवर्नर का पद है। मर्केल ने हैजेन नगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आर्मिन लैशेट ने जर्मनी के इस सबसे बड़े राज्य का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। जो इतने बड़े राज्य का नेतृत्व कर सकता है, वह जर्मनी का नेतृत्व भी कर सकता है।’’ जर्मनी में 26 सितंबर को संसदीय चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Merkel backs Lachette as successor

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Berlin