लाइव न्यूज़ :

मर्क ने कोविड-19 रोधी दवा की मंजूरी के लिए अमेरिकी नियामक से किया अनुरोध

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 अक्टूबर (एपी) दवा बनाने वाली कंपनी मर्क ने अमेरिकी औषधि नियामक से कोविड-19 रोधी दवा को मंजूरी देने का आग्रह किया है।

अमेरिका के खाद्य और औषधि नियामक (एफडीए) से मंजूरी मिल जाने पर कोविड-19 से बचाव की यह पहली दवा होगी। नियामक इस पर अगले कुछ हफ्ते में फैसला कर सकता है। एफडीए ने बीमारी के खिलाफ अब तक जिस उपचार को मंजूरी दी है उसमें सूई देने की जरूरत होती है।

संक्रमण की स्थिति में लोग एंटीवायरल गोली घर पर ही ले सकते हैं और तेजी से स्वस्थ हो पाएंगे। इस दवा के आने से अमेरिकी अस्पतालों पर बोझ घटने के साथ कमजोर स्वास्थ्य ढांचे वाले गरीब देशों में भी महामारी पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। यह महामारी के लिए दोतरफा दृष्टिकोण को भी मजबूत करेगी। दवा के माध्यम से उपचार हो सकेगा और टीकाकरण के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम होगी।

एफडीए कोई फैसला लेने के पहले दवा की सुरक्षा और प्रभावी होने संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण करेगा। मर्क और उसकी सहयोगी कंपनी रिजेबैक बायोथेरेपेटिक ने कहा है कि उन्होंने नियामक एजेंसी से कोविड-19 के हल्के से लेकर मध्यम स्तर के मामलों में वयस्कों के लिए दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने का आग्रह किया है क्योंकि इस समूह के लोगों के अस्पताल में भर्ती होने का ज्यादा खतरा रहता है।

बहरहाल, अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी कोविड-19 से रोकथाम में टीकाकरण को ही बेहतर उपाय बता रहे हैं। जाने-माने महामारी विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने पिछले सप्ताह मर्क की दवा के संदर्भ में कहा था, ‘‘संक्रमण का उपचार कराने की तुलना में खुद का बचाव करना ही ज्यादा बेहतर है।’’

मर्क की दवा के परीक्षण के दौरान दुष्प्रभाव के मामले भी आए लेकिन किस तरह की समस्याएं आयी इस बारे में कंपनी ने नहीं बताया है। एफडीए की समीक्षा में इस पहलू पर भी गौर किया जाएगा।

फाइजर और रोश जैसी दवा कंपनियां भी इसी तरह की दवा पर अध्ययन कर रही हैं ओर आगामी हफ्तों या महीनों में रिपोर्ट के नतीजे आने की संभावना है। एस्ट्राजेनेका भी एंटीबॉडी तैयार करने वाली दवा की मंजूरी की प्रतीक्षा कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?