लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन युद्ध: 18-60 आयु वर्ग के पुरुषों के देश छोड़ने पर लगा प्रतिबंध, यूक्रेन ने सामान्य लामबंदी की घोषणा की

By अनिल शर्मा | Updated: February 25, 2022 11:47 IST

यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अपने देश में रूसी सैन्य अभियान की पृष्ठभूमि के खिलाफ यूक्रेन में सामान्य लामबंदी की घोषणा करते हुए एक डिक्री (आज्ञप्ति) जारी की। डिक्री के अनुसार, यह निर्णय यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैन्य अभियान और राज्य की रक्षा सुनिश्चित करने, युद्ध की तैयारी को बनाए रखने और यूक्रेनी सशस्त्र बलों और सहायक सैन्य संरचनाओं की लामबंदी" के कारण लिया गया है

Open in App
ठळक मुद्दे रूसी सैन्य अभियान की पृष्ठभूमि के खिलाफ यूक्रेन में सामान्य लामबंदी की घोषणा की गई है 18 से 60 वर्ष की आयु के पुरुषों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने देश के निवासियों से सतर्क रहने और कर्फ्यू के नियमों का पालन करने का आग्रह किया

कीवः  यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अपने देश में रूसी सैन्य अभियान की पृष्ठभूमि के खिलाफ यूक्रेन में सामान्य लामबंदी की घोषणा करते हुए एक डिक्री (आज्ञप्ति) जारी की। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की वेबसाइट ने डिक्री प्रकाशित की है जिसमें "सामान्य लामबंदी की घोषणा" का जिक्र है।

18 से 60 वर्ष की आयु के पुरुषों के देश छोड़ने पर लगा प्रतिबंध

डिक्री के अनुसार, यह निर्णय यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैन्य अभियान और राज्य की रक्षा सुनिश्चित करने, युद्ध की तैयारी को बनाए रखने और यूक्रेनी सशस्त्र बलों और सहायक सैन्य संरचनाओं की लामबंदी" के कारण लिया गया है। इसके अलावा, लवॉव में बॉर्डर गार्ड सर्विस के प्रमुख डेनियल मेन्शिकोव ने घोषणा की कि 18 से 60 वर्ष की आयु के पुरुषों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मेन्शिकोव ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा "युद्ध की स्थिति के कारण, 18 से 60 वर्ष की आयु के बीच के यूक्रेनी पुरुषों को देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कृपया घबराएं नहीं और बिना अनुमति के सीमा पार करने की कोशिश न करें”।

 सतर्क रहे और कर्फ्यू के नियमों का पालन करेंः यूक्रेनी राष्ट्रपति

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने घोषणा की कि रूसी सैन्य अभियान की शुरुआत के एक दिन बाद रूसी सेना ने कीव में घुसपैठ की है। आधी रात के बाद यूक्रेनियन को दिए एक भाषण के दौरान जेलेंस्की काफी उदास दिखे। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले दुश्मनों के समूहों ने कीव में प्रवेश किया है। उन्होंने निवासियों से सतर्क रहने और कर्फ्यू के नियमों का पालन करने का आग्रह किया। अपने देश में रूसी सैन्य अभियान शुरू होने के बाद गुरुवार को ज़ेलेंस्की ने पूरे यूक्रेन में आपातकालीन कानून लागू करने की घोषणा की।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा