लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन गये जयशंकर के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कोविड-19 से संक्रमित, कार्यक्रम में फेरबदल

By भाषा | Updated: May 5, 2021 14:38 IST

Open in App

लंदन, पांच मई विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ब्रिटेन गये प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। इस वजह से विदेश मंत्री को यहां अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में फेरबदल करना पड़ा है।

जयशंकर ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘मुझे कल शाम कोविड-19 से संक्रमितों के संपर्क में आने का पता चला।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘एहतियात के तौर पर और अन्य लोगों से विचार-विमर्श के बाद मैंने डिजिटल तरीके से अपने कार्यक्रमों को करने फैसला किया है। आज की जी-7 बैठक में भी डिजिटल तरीके से ही हिस्सा लूंगा।’’

सूत्रों के अनुसार प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गये और आगे की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

जी-7 समूह के देशों के विदेश मंत्रियों एवं विकास मंत्रियों की बैठक में बतौर अतिथि हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के आमंत्रण पर जयशंकर सोमवार को लंदन पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब