लाइव न्यूज़ :

मेहुल चोकसी के वकील ने कथित अपहरण में कैरीबियाई समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:54 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 जून पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े धन शोधन मामले और धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील माइकल पोलक ने उसके एंटीगुआ का नागरिक होने के नाते कैरीबियाई समुदाय से सोमवार को हस्तक्षेप करने की अपील की।

पोलक ने दावा किया कि चोकसी (62) को एंटीगुआ में एक विला में बुलाया गया, फिर उसकी पिटाई की गई। उसे एक व्हीलचेयर से बांध दिया गया और फिर समुद्र के रास्ते डोमिनिका की ओर भेज दिया गया था, जो देश के कानून का उल्लंघन है और कैरीबियाई समुदाय के लिए एक बड़ी परीक्षा है।

लंदन के वकील पोलक ने कहा कि चोकसी को एंटीगुआ से अपहरण कर डोमिनिका ले जाए जाने की घटना ने कैरीबियाई देशों की ओर विश्व का ध्यान आकृष्ट किया और ‘‘ हमने इस संगठन (कैरीबियाई देशों के संगठन कैरीकॉम) से इस मानवधिकार उल्लंघन के बारे में अब तक कुछ नहीं सुना है।’’

उन्होंने कहा कि संगठन के महासचिव इर्विन लारोस्क से मिलने के लिए एक अनुरोध किया गया है।

गौरतलब है कि चोकसी डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोपों का सामना कर रहा है और वह 30 मई से अस्पताल में भर्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा