लाइव न्यूज़ :

पुस्तक के लेखकों से सहयोग के बारे में अदालत को गुमराह करने को लेकर मेगन मर्केल ने मांगी माफी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 22:02 IST

Open in App

लंदन, 11 नवंबर (एपी) डचेज़ ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने खुद के और प्रिंस हैरी के बारे में सहानुभूति रखने वाली एक पुस्तक के लेखकों से अपने सहयोग की मात्रा के बारे में एक ब्रिटिश अदालत को गुमराह करने को लेकर माफी मांगी है।

मेगन, 2018 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते प्रिंस हैरी के साथ विवाह के बाद अपने पिता को लिखे एक पत्र का एक हिस्सा एक समाचारपत्र में प्रकाशित होने को लेकर लंदन में एक कानूनी पचड़े में फंस गई है।

उन्होंने निजता और कॉपीराइट का उल्लंघन करने को लेकर ब्रिटिश समाचारपत्र मेल ऑन संडे के प्रकाशक तथा मेलऑनलाइन वेबसाइट के खिलाफ मुकदमा किया था।

उच्च न्यायालय ने फरवरी में उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा था कि मेगन द्वारा अपने पिता थॉमस मर्केल को लिखे गये पत्र का प्रकाशन स्पष्ट रूप से हद को पार कर गया था और इस तरह यह गैरकानूनी था।

हालांकि, प्रकाशक एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स उस फैसले को अपीलीय अदालत में पलटवाने की कोशिश कर रहा है।

प्रकाशक ने दलील दी है कि मेगन ने पत्र यह जानते हुए लिखा कि यह प्रकाशित हो सकता है और ‘फाइंडिग्स फ्रीडम’ के लेखकों ओमिड स्कोबी तथा कैरोलीन डूरंड के साथ सहयोग कर निजी सूचना को सार्वजनिक किया गया।

हालांकि, पूर्व में मेगन के वकीलों ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने या हैरी ने लेखकों का सहयोग किया था। लेकिन दंपती के पूर्व संचार निदेशक जैसन नॉफ ने अदालत में कहा कि उन्होंने लेखकों की सूचना दी थी तथा इस बारे में हैरी और मेगन से चर्चा की थी।

नॉफ ने अपनी गवाही में कहा कि पुस्तक पर मिल कर या ईमेल के जरिये मेगन से सीधे तौर पर कई बार चर्चा की गई थी।

नॉफ के बयान के तहत जारी ईमेल से प्रदर्शित होता है कि उन्होंने हैरी को पुस्तक पर चर्चा के लिए ईमेल भी किया था और इसमें कहा था कि वह लेखकों से मिलेंगे।

इस बीच, गवाह के तौर पर बुधवार को सार्वजनिक किये गये अपने एक बयान में मेगन ने स्वीकार किया है कि नॉफ ने पुस्तक के बारे में लेखकों को कुछ सूचना दी थी और ‘‘उन्होंने मेरी जानकारी से ऐसा किया था, ताकि एक मुलाकात हो सके और जिसकी योजना संचार सचिव की क्षमता से उन्होंने बनाई थी।’’

मेगन ने कहा कि उन्होंने (संचार सचिव ने) किस हद तक सूचना साझा की वह उनकी जानकारी से परे है।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने मामले में शुरूआत में गवाही दी थी तब उन्हें नॉफ के साथ चर्चा याद नहीं आई थी ‘‘और मैं इसके लिए अदालत से माफी मांगती हूं कि उस वक्त मुझे यह बातचीत याद नहीं आई थी।’’

मेगन ने कहा, ‘‘मेरा इरादा प्रतिवादी या अदालत को गुमराह करने का बिल्कुल नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक