लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण संयुक्त राष्ट्र परमाणु संधि पर बैठक स्थगित

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:14 IST

Open in App

न्यूयार्क, 31 दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र में परमाणु संधि के लिए अगले सप्ताह मंगलवार से शुरू होने वाली बैठक कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के कारण टाल दी गई है।

बैठक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के बीच इस बारे में बृहस्पतिवार को सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया।

महामारी के कारण बैठक में करीब दो वर्ष का विलंब होने के बाद विश्व भर के प्रतिनिधियों की 1970 के परमाणु अप्रसार संधि का जायजा लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अगले सप्ताह मंगलवार से यह बैठक होने का कार्यक्रम था। यह संधि परमाणु आयुध नियंत्रण के लिए काफी मायने रखती है।

संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण कार्यालय द्वारा भेजी गयी एक ईमेल के अनुसार, आयोजक बैठक का आरंभ अब एक अगस्त से करने की योजना बना रहे हैं। बैठक के नेता गुस्ताव जलाउविनेन को बृहस्पतिवार को इस सिलसिले में एक पत्र भेजा गया।

यह संधि विश्व में सर्वाधिक बड़े पैमाने पर अनुमोदित परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता है। इसमें 191 देश शामिल हैं।

इसके क्रियान्वयन के लिए हर पांच साल बाद समीक्षा बैठक होती है। पिछली बैठक 2015 में हुई थी और इसके बाद 2020 में इसकी बैठक होने का कार्यक्रम था लेकिन महामारी के चलते इसकी तिथि अब तक बार-बार आगे बढ़ाई जाती रही है।

अमेरिका के न्यूयार्क शहर में यह बैठक होनी है लेकिन संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों और वायरस से संक्रमित हो रहे कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के चलते वैश्विक संस्था ने सोमवार को गुस्ताव से कहा कि वह इतनी बड़ी बैठक का फिलहाल आयोजन नहीं कर सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला