लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में चिकित्सा जगत से जुड़े पेशेवरों ने तख्तापलट के विरूद्ध किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: March 21, 2021 16:21 IST

Open in App

मंडाले, 21 मार्च (एपी) म्यांमा में पिछले महीने हुए तख्तापलट के विरूद्ध दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले में चिकित्सा पेशेवरों ने दूसरे दिन शांतिपूर्ण मार्च निकाला जबकि अन्यत्र सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गयी।

जन-प्रदर्शन के खतरनाक होते जाने के बीच मंडाले में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों के साथ किसी तरह के टकराव का जोखिम को न्यूनतम करने के लिए तड़के प्रदर्शन किया।

‘‘द इंडिपेन्डेन्ट असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’’ ने तख्तापलट विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई में देश में 247 लेागों की मौत हो जाने की पुष्टि की है। उसने कहा कि वास्तिक संख्या उसे भी अधिक हो सकती है क्योंकि ऐसे भी मामले हैं जहां सत्यापन मुश्किल है।

उसने इसकी भी षुष्टि की कि 2,345 लोग गिरफ्तार किये गये हैं या आरोपित किये गये हैं तथा 1,994 लोग अब भी हिरासत में हैं या उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

करीब 100 डॉक्टर, नर्स, मेडिकल छात्र आदि सोमवार को सफेद कोट में मुख्य मार्ग पर लाइन में खड़े हो गये और उन्होंने एक फरवरी के तख्तापलट के विरूद्ध नारे लगाए।

एक फरवरी को आंग सान सू ची की असैन्य सरकार को अपदस्थ कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?