लाइव न्यूज़ :

मीडिया कम्पनी के प्रमुख जिमी लाई को धोखाधड़ी के मामले में नहीं मिली जमानत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 12:45 IST

Open in App

हांगकांग, तीन दिसम्बर (एपी) हांगकांग में लोकतंत्र के बड़े समर्थक एवं दिग्गज मीडिया कर्मी जिमी लाई को अदालत ने बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी के आरोप के एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार लाई उन 10 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें 10 अगस्त को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन और किसी विदेशी देश के साथ मिलीभगत के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

‘नेक्स्ट डिजिटल’ के संस्थापक लाई को तब जमानत पर रिहा कर दिया गया था लेकिन पुलिस ने अक्टूबर में उनकी कम्पनी के कार्यालय में छापेमारी की और वहां से कुछ दस्तावेज ले गई।

इसके बाद बुधवार को लाई और ‘नेक्स्ट डिजिटल’ के दो अन्य अधिकारियों पर धोखाधड़ी और कार्यालय परिसर के लिए पट्टे संबंधी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया।

लाई को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया।

इस मामले में अगली सुनवाई अब 16 अप्रैल को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना