लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के चलते अगले साल खसरा बन सकता है बड़ी समस्या : वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:15 IST

Open in App

मेलबर्न, 17 नवंबर वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोविड-19 के चलते 2021 में खसरा दुनिया के लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है क्योंकि महामारी के चलते विश्वभर में अनेक बच्चे इस साल खसरे के टीके से वंचित रह गए हैं।

खसरे से संबंधित वैज्ञानिकों की चिंता पत्रिका ‘लैंसेट’ में प्रकाशित हुई है।

ऑस्ट्रेलिया के बाल रोग विशेषज्ञ किम मुल्होलैंड सहित अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि इस साल दुनियाभर में अनेक बच्चे खसरे के टीके से वंचित रह गए हैं जिससे अगले साल यह बीमारी बड़े पैमाने पर सामने आ सकती है।

वैज्ञानिकों ने आगामी वर्षों में खसरे को महामारी बनने से रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने का आह्वान किया है।

उनका कहना है कि यात्रा प्रतिबंधों और कोविड-19 रोकथाम के कदमों के चलते 2020 खसरे के लिहाज से एक शांत वर्ष रहा है, लेकिन विपरीत आर्थिक प्रभाव के चलते अनेक बच्चों के कुपोषित होने के मामले सामने आ सकते हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि कुपोषण की वजह से खसरा और खतरनाक हो जाता है जिससे अधिक संख्या में मौत होती हैं, खासकर कम और मध्यम आय वाले देशों में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब