लाइव न्यूज़ :

28 मई इतिहास मेंः नेपाल में 240 बरस पुरानी राजशाही खत्म, सावरकर का जन्म, अटल बिहारी वाजपेयी का इस्तीफा

By भाषा | Updated: May 28, 2019 07:00 IST

दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन हुआ था। करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए। 28 मई 2008 को ही नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देखिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी। अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया। 

देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन हुआ था।

करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए। 28 मई 2008 को ही नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन और भी कई घटनाओं के लिए दर्ज है। इन घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1414 : खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी।

1883 : हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म।

1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।

1923 : दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार नंदमुरि तारक रामाराव का जन्म। फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने के बाद एनटीआर ने राजनीति का रुख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।

1934 : कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया। इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ पैदा हुए यह पांचों बच्चे जीवित रहे।

1959 : दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।

1961 : मानव अधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई। इसे 1977 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1967 : ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे।

1970 : आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ।

1989 : मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।

1996 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।

1996 : रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।

1998 : पकिस्तान ने पांच भूमिगत परमाणु परिक्षण किये। इससे महज़ एक सप्ताह पहले भारत ने इसी तरह के परमाणु परिक्षण किये थे।

2002 : नेपाल में फिर आपातकाल लगा।

2008 : नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत।

2008 :अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीनेपालइंडियाअमेरिकाअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल