लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 20 मई का दिनः हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष की तस्वीरें भेजी, ब्रिटेन पुलिस ने सबसे पहले आंसू गैस के गोले छोड़े 

By भाषा | Updated: May 20, 2019 14:40 IST

देश विदेश में कहीं कोई धरना प्रदर्शन हो तो आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर बितर करना आजकल एक सामान्य घटनाक्रम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले आंसू गैस के गोले कब छोड़े गए। दरअसल वह 20 मई का दिन था, जब ब्रिटेन की पुलिस को अपराधियों और खतरनाक लोगों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की इजाजत दी गई। यह दिन अंतरिक्ष इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्देकमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल का निधन।

टेलीस्कोप से पहली बार मिली थीं अंतरिक्ष की तस्वीरें

देश विदेश में कहीं कोई धरना प्रदर्शन हो तो आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर बितर करना आजकल एक सामान्य घटनाक्रम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले आंसू गैस के गोले कब छोड़े गए।

दरअसल वह 20 मई का दिन था, जब ब्रिटेन की पुलिस को अपराधियों और खतरनाक लोगों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की इजाजत दी गई। यह दिन अंतरिक्ष इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है।

20 मई 1990 को हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं। इसके साथ ही ब्रिटेन के बकिंघमशायर के व्यवसायिक शहर हाई वायकॉम में मेयर को सार्वजनिक तौर पर तौलने की मध्यकालीन की एक मजेदार परंपरा का निर्वाह किया गया।

समय समय पर मेयर के वजन की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि कहीं उनका वजन तो नहीं बढ़ रहा है और अगर वजन बढ़े तो इसे करदाताओं के पैसे में हेरफेर का परिणाम माना जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 20 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1293 : जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत।

1378 : बहमनी सुलतान दाऊद शाह की हत्या।

1421 : दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान की मौत।

1609: विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।

1873: सान फ्रैंसिस्कों के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटेंट मिला।

1891 : थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइप काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया।

1902 : क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।

1927 : सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1932 : अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल का निधन।

1965 : कमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।

1965 : ब्रिटिश पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।

1972 : इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।

1990 : हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।

1995 : रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया।

1998 : मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण।

2003 : पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीइंडियाब्रिटेनअमेरिकाजापानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल