लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 101 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:38 IST

Open in App

कोलंबो, 11 जून श्रीलंका में महामारी की शुरुआत के बाद से बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 101 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 2,000 के पार पहुंच गयी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि श्रीलंका में कोरोना वायरस से मृतक संख्या 2,011 हो गयी है। देश में अभी संक्रमण की तीसरी लहर चल रही है।

संक्रमण से बृहस्पतिवार को 101 लोगों ने दम तोड़ा जो मार्च 2020 में देश में महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में सर्वाधिक है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से कैंडी जिला के पुसेलावा शहर में बुधवार को आठ दिन के एक बच्चे की भी मौत हो गयी जो देश में सबसे कम उम्र का कोविड मरीज था। कोविड-19 से दम तोड़ने वाले अधिकतर मरीजों की उम्र 65-75 वर्ष के बीच है।

श्रीलंका में अप्रैल के बाद से संक्रमण दर और मृत्यु के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है जिसके लिए पिछले महीने पारंपरिक नववर्ष उत्सव के आयोजन और इस दौरान हुई खरीदारी को आंशिक रूप से जिम्मेदार बताया जा रहा हैं। देश में अब 2,17,000 लोग संक्रमित हुए हैं।

मौजूदा लहर के मद्देनजर मई की शुरुआत में यात्रा प्रतिबंध के रूप में लॉकडाउन लगाया गया है। 14 जून को ये पाबंदी हटने की संभावना है। 15 अप्रैल से महामारी की तीसरी लहर के शुरू होने के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की सलाह दी थी जिसके बाद यह यात्रा पाबंदी लगायी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला