लाइव न्यूज़ :

भारत की पड़ोसी पहले, सागर, ‘फॉरवर्ड अफ्रीका’ नीतियों के लिए चौराहे जैसा है मॉरीशस :जयशंकर

By भाषा | Updated: February 23, 2021 22:50 IST

Open in App

पोर्ट लुई (मॉरीशस), 23 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को यहां प्रमुख कारोबारियों से कहा कि भारत की ‘पड़ोसी पहले’, ‘सागर’ और ‘फॉरवर्ड अफ्रीका’ नीतियों के लिए मॉरीशस एक चौराहे जैसा है।

जयशंकर, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के रणनीतिक रूप से इस महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी देश की यात्रा पर रविवार रात मालदीव से पहुंचे। वह दो देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में यहां आए हैं।

जयशंकर ने मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री जेवियर डुवाल से मुलाकात की और भारत-मॉरीशस के बीच जारी सहयोग पर चर्चा की।

उन्होंने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम से भी मुलाकात की।

जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लेबर पार्टी के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ नवीन रामगुलाम से मिला। भारत और मॉरीशस के लोगों के बीच करीबी दोस्ताना संबंधों एवं साझा मूल्य होने की बात दोहराई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के पड़ोसी पहले, सागर और फॉरवर्ड अफ्रीका नीतियों के लिए मॉरीशस चौराहे जैसा है। सीईसीपीए आर्थिक अवसरों का जिक्र करता है। इस पर प्रमुख कारोबारियों और वित्त मंत्री रेंगानदेन पदायचे तथा वाणिज्य सचिव अनूप वधावन के साथ चर्चा की। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मॉरीशस, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी देश है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं संवृद्धि) दृष्टिकोण में एक विशेष स्थान रखता है। ’’

प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में मॉरीशस की यात्रा के दौरान नीली (समुद्री) अर्थव्यवस्था पर जोर देने के साथ ‘सागर’ शब्द दिया था।

भारत ने सोमवार को मॉरीशस के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग एवं साझेदारी समझौते (सीईसीपीए) पर हस्ताक्षर किए। किसी अफ्रीकी देश के साथ इस तरह का यह पहला समझौता है।

मॉरीशस की करीब 70 प्रतिशत आबादी भारतीय मूल के लोगों की है। उनके पूर्वज ब्रिटिश शासन के दौरान वहां गिरमिटिया मजदूरों के तौर पर भेजे गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना