लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में जेयूआईएफ से जुड़े मौलवी और दो अन्य की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:03 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 28 फरवरी पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के संगठन जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआईएफ) के सदस्य और प्रमुख स्थानीय मौलवी मुफ्ती इकरामुर रहमान, उनके बेटे और एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना शनिवार देर रात की है जब भारा काहू क्षेत्र में इकरामुर रहमान अपनी कार की तरफ जा रहे थे।

इस हमले में उनके 13 वर्षीय बेटे समीउल्ला और एक छात्र की भी मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस अधिकारी शहजाद खान ने मीडिया को बताया कि हमले में कम से कम तीन लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि इकरामुर रहमान, समीउल्ला और छात्र को कई गोलियां लगी थीं जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इकरामुर रहमान, जेयूआईएफ से जुड़े थे जिसके अध्यक्ष फजलुर रहमान पाकिस्तान डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रमुख हैं जो पाकिस्तान में विपक्षी दलों का एक गठबंधन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला