लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को सर्वाधिक खतरनाक देश मानते हैं अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस

By भाषा | Updated: September 5, 2019 06:46 IST

सीएफआर अध्यक्ष रिचर्ड हास ने पुस्तक के उस अंश को उद्धृत किया जिसमें मैटिस ने पाकिस्तान के बारे में कहा,‘‘जिन सभी देशों के संपर्क में मैं आया हूं उनमें से मैं पाकिस्तान को सर्वाधिक खतरनाक देश मानता हूं।’’

Open in App

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा है कि दुनिया के जिन देशों के साथ उन्होंने काम किया है उनमें वह पाकिस्तान को सर्वाधिक खतरनाक देश मानते हैं। इसके पीछे की वजह वह पाकिस्तान के समाज के कट्टरपंथी होने को बताते हैं।

मैटिस मंगलवार को यहां विदेश संबंध परिषद (सीएफआर) में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में प्रकाशित पुस्तक ‘कॉल साइन केओस : लर्निंग टू लीड’ का सह लेखन किया है।

सीएफआर अध्यक्ष रिचर्ड हास ने पुस्तक के उस अंश को उद्धृत किया जिसमें मैटिस ने पाकिस्तान के बारे में कहा,‘‘जिन सभी देशों के संपर्क में मैं आया हूं उनमें से मैं पाकिस्तान को सर्वाधिक खतरनाक देश मानता हूं।’’

हास ने मैटिस से प्रश्न किया कि वह पाकिस्तान को सर्वाधिक खतरनाक देश क्यों मानते हैं,इस पर मैटिस ने कहा,‘‘उनके समाज का कट्टरपंथी होना। एक तरीके से पाकिस्तानी सेना के सदस्यों का भी यही मानना है। वे इस बात का एहसास करते हैं कि वहां पहुंच कर उन्हें क्या मिला है।

वे इसे स्वीकार करते हैं। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच काफी उलझे हुए संबंध हैं।’’ चीन पर एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन के साथ काम करने का तरीका तलाश कर सकता है लेकिन हम चीन का वहां विरोध करेंगे, जहां वह वैश्विक व्यवस्था में बाधा डालेगा। इसमें नौवहन की स्वतंत्रता आदि शामिल है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?