लाइव न्यूज़ :

पॉर्नहब के साथ कारोबारी संबंधों की जांच करेंगे मास्टरकार्ड और वीजा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 10:13 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, सात दिसंबर (एपी) दिग्गज क्रेडिट कार्ड कंपनियों वीजा और मास्टरकार्ड ने कहा है कि वे पॉर्नहब के साथ अपने कारोबारी संबंधों की जांच करेंगे।

एक अखबार के जाने माने स्तंभकार ने आरोप लगाया है कि अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाली यह वेबसाइट दुष्कर्म समेत कई आपत्तिजनक वीडियो दिखाती है, जिसके बाद कंपनियों का यह बयान आया है।

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के स्तंभकार निकोलस क्रिस्टोफ ने शुक्रवार को लिखा था कि पॉर्नहब वेबसाइट पर दुष्कर्म के दृश्य, बदले की भावना से बनाए गए अश्लील वीडियो और लोगों की मंजूरी के बिना बनाए गए वीडियो दिखाए जा रहे हैं। पॉर्नहब ने इन आरोपों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

ऑनलाइन भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी ‘पेपल’ ने पिछले साल पॉर्नहब के लिए सेवा रोक दी थी। पॉर्नहब का मालिकाना हक ‘माइंडगीक’ के पास है। स्तंभकार ने इस वेबसाइट के साथ काम करने वाली अन्य क्रेडिट कार्ड कंपनियों से अपील की है कि वे पॉर्नहब के साथ काम करना बंद करें।

क्रिस्टोफ के स्तंभ पर प्रतिक्रिया देते हुए वीजा और मास्टरकार्ड ने रविवार को कहा कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

वीजा ने कहा, ‘‘ हम आरोपों से अवगत हैं और हम तत्काल जांच के लिए संबंधित वित्तीय संस्थाओं से बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा हम इस वेबसाइट के मालिकाना हक वाली कंपनी के साथ सीधे बातचीत कर रहे हैं।’’

उसने कहा कि यदि वेबसाइट पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो वेबसाइट को वीजा के जरिए भुगतान स्वीकार करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

मास्टरकार्ड ने भी कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल