कांफडेरेट जनरल रॉबर्ट ई ली की विशाल प्रतिमा हटायी गयी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 20:59 IST2021-09-08T20:59:16+5:302021-09-08T20:59:16+5:30

Massive statue of Confederate General Robert E. Lee removed | कांफडेरेट जनरल रॉबर्ट ई ली की विशाल प्रतिमा हटायी गयी

कांफडेरेट जनरल रॉबर्ट ई ली की विशाल प्रतिमा हटायी गयी

रिचमंड (अमेरिका), आठ सितंबर (एपी) वर्जीनिया की राजधानी रिचमंड में बुधवार को एक सदी से भी अधिक समय बाद जब कांफडेरेट जनरल रॉबर्ट ई ली की विशाल प्रतिमा को पीठिका से हटाया गया तब वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी एवं वे गाने लगे।

अमेरिका में कांफडेरेसी के सबसे बड़े स्मारकों में एक घुड़सवार प्रतिमा को स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे हटाया गया। जब निर्माण श्रमिक ने ली और उनके घोड़े की प्रतिमा को रस्सी से बांधकर ‘‘तीन , दो , एक’’ कहते हुए पीठिका से गिराया तो सैंकड़ों की भीड़ झूम उठी। फिर प्रतिमा के टुकड़े किये गये।

इस मौके पर गवर्नर राल्फ नोर्थाम ने कहा, ‘‘ लंबे समय बाद यह घाव पर मरहम लगाने के तहत हो रहा है ताकि वर्जीनिया आगे बढ़ सके और समावेशन एवं विविधता के साथ स्वागतमय राज्य बने।’’

डेमोक्रेट ने कहा कि यह ‘‘400 साल से भी अधिक का इतिहास है जिसपर हमें गर्व नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने वर्जीनियावासियों को इसे हटाने में समर्थन के लिए बधाई दी।

इस प्रतिमा का हटना नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत है जो इसे लंबे समय से हटाने की मांग कर रहे थे।

रॉबर्ट एडवर्ड ली एक अमेरिकी कॉन्फेडरेट जनरल थे जिन्हें अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान कॉन्फेडरेट स्टेट्स आर्मी के कमांडर के रूप में जाना जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Massive statue of Confederate General Robert E. Lee removed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे