लाइव न्यूज़ :

लंदन के एलिफेंट एंड कैसल स्टेशन के निकट भीषण आग लगी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:53 IST

Open in App

लंदन, 28 जून (एपी) मध्य लंदन के एलिफेंट एंड कैसल ट्रेन स्टेशन के निकट सोमवार को भीषण आग लग गई, जिसका काला धुआं आसमान में उठता दिखाई दे रहा है।

लंदन अग्निशमन विभाग ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि आग बुझाने के लिये दमकल की 10 गाड़ियों और 70 दमकलकर्मियों को तैनात किया गया है।

विभाग ने लोगों से घटनास्थल की ओर जाने से बचने और सभी दरवाजे व खिड़कियां बंद करने का आग्रह किया है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाई है। एलिफेंट एंड कैसल व्यस्त यातायात चौराहा है। यह प्रमुख रेल केन्द्र भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल