लाइव न्यूज़ :

तेहरान के निकट एक तेलशोधन इकाई में भीषण आग, बुझाई गई: खबरें

By भाषा | Updated: June 4, 2021 12:39 IST

Open in App

तेहरान, चार जून (एपी) तेहरान के पास एक तेलशोधन इकाई में लगी आग पर 20 घंटे की मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार को काबू पाया गया। समाचार समिति आईएसएनए ने अपनी खबर में यह जानकारी दी।

खबर में देश के उप तेल मंत्री अलीरजा सादिकाबादी के हवाले से कहा गया कि आग पर पहले पूरी तरह से काबू पाया गया, फिर इसे पूरी तरह से बुझा दिया गया।

उन्होंने दमकल विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘दमकल कर्मचारियों की साहसिक कार्रवाई से आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया और आग की लपटों को आस पास के टैंकरों तक पहुंचने नहीं दिया गया।’’

यह आग सरकारी ‘तोनगुयान पेट्रोकेमिकल कंपनी’ में बुधवार रात को लगी। तेल मंत्रालय की समाचार समिति शाना ने अपनी खबर में बताया कि आग दो अपशिष्ट टैंकों में रिसाव के कारण लगी।

अधिकारियों ने कहा कि आग से तेलशोधन इकाई की द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस पाइपलाइन प्रभावित हुई है।

तेहरान दमकल विभाग के प्रवक्ता जलाल मलिकी ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि दमकल विभाग के दस केन्द्रों के 60 बडे वाहन और 180 से अधिक कर्मचारियों ने आग बुझाने के काम में हिस्सा लिया।

समाचार समिति आईएसएनए ने अपनी खबर में तेहरान के आपात चिकित्सा सेवा के प्रमुख पैमान साबरियान के हवाले से बताया कि घटना में 11 लोग घायल हुए हैं।

तेल मंत्री बीजन जनगानेह ने रात में घटनास्थल का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा