लाइव न्यूज़ :

मैरीलैंड गोलीबारी : सामने आई ‘बॉडी कैमरा’ की फुटेज

By भाषा | Updated: July 28, 2021 09:14 IST

Open in App

गैथर्सबर्ग (अमेरिका), 28 जुलाई (एपी) अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में मैकडोनल्ड्स के एक रेस्तरां के बाहर पुलिस के साथ मुठभेड़ में 21 वर्षीय अश्वेत युवक की मौत के मामले में एक ‘बॉडी कैमरा’ की वीडियो सामने आई है, जिसमें पुलिस के गोली चलाने से कुछ देर पहले ही युवक पार्किंग में खड़ी कार में बैठता नजर आ रहा है।

पुलिस अधिकारियों के शरीर पर लगे कैमरे को ‘बॉडी कैमरा’ कहा जाता है।

मोंटगोमरी काउंटी के पुलिस प्रमुख मार्कस जोनस ने एक संवाददाता सम्मेलन में 28 मिनट की वीडियो और 16 जुलाई को गोलीबारी से पहले पुलिस तथा चालक रेयान लेरोक्स के बीच फोन पर हुई बातचीत के बारे में बताया। हालांकि जोनस ने शुक्रवार रात की गई गोलीबारी उचित थी या नहीं, इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। अभियोजक मामले की जांच कर रहे हैं।

जोनस ने बताया कि पुलिस को लेरॉक्स के पास से एक बंदूक मिली है। उन्होंने यह नहीं कहा कि लेरोक्स ने पुलिस पर बंदूक तानी थी या करीब 30 मिनट तक चले गतिरोध के दौरान पुलिस को धमकाया था।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात तब हुई, जब अधिकारियों को फोन पर सूचना मिली कि गैथर्सबर्ग में मैकडोनल्ड्स के रेस्तरां में एक व्यक्ति ने भोजन का ऑर्डर दिया है, लेकिन वह रेस्तरां की ‘ड्राइव थ्रू लेन’ से नहीं हट रहा। गैथर्सबर्ग वाशिंगटन से करीब 48 किलोमीटर दूर है। ‘ड्राइव थ्रू लेन’ सड़क किनारे वह मार्ग होता है, जो लोगों को अपनी गाड़ी से बाहर निकले बिना ऑर्डर देने की सुविधा प्रदान करता है। एक पुलिसकर्मी ने आरोपी की कार में आगे की सीट के पास बंदूक देखकर अतिरिक्त बल को बुलाया। अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों ने इलाके को सुरक्षित किया और मैकडोनल्ड्स के कर्मियों को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, ‘‘दोनों ओर से गोलीबारी हुई’’। इस दौरान अधिकारियों ने करीब आधा घंटा व्यक्ति को समझाने का प्रयास भी किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस संबंध में जांच चल रही है कि पुलिस अधिकारियों को किन परिस्थितियों में व्यक्ति पर गोली चलानी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब