लाइव न्यूज़ :

मरियम नवाज ने भ्रष्टाचार मामले में निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:54 IST

Open in App

इस्लामाबाद, पांच अक्टूबर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने मंगलवार को एक निचली अदालत के फैसले को रद्द करने का अनुरोध करते हुए यहां उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की। निचली अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में एक साल कैद की सजा सुनाई है।

जवाबदेही अदालत ने 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम को एवियनफील्ड मामले में सजा सुनाई थी। मरियम के पति मुहम्मद सफदर और नवाज शरीफ को क्रमश: सात साल और दस साल कैद की सजा सुनाई गयी थी। उन्होंने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में इसे चुनौती दी थी जिसने उसी साल 18 सितंबर को उनकी सजा को निलंबित करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था।

मरियम (47) ने मंगलवार को उच्च न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से अलग याचिका दायर की और जवाबदेही अदालत के मूल फैसले को रद्द करने का अनुरोध करते हुए कहा कि फैसला त्रुटिपूर्ण है।

याचिका में उन्होंने कहा कि दोषसिद्धी कानून के उल्लंघनों का स्पष्ट उदाहरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

विश्व अधिक खबरें

विश्वतनाव फिर बढ़ने पर थाईलैंड ने कंबोडिया से सटी सीमा पर हवाई हमले शुरू

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत