लाइव न्यूज़ :

मेरी ट्रंप ने अपने चाचा डोनाल्ड ट्रंप को ‘‘क्रूर और विश्वासघाती’’ बताया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 10:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच दिसंबर (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भतीजी मेरी ट्रंप ने कहा है कि उनके चाचा ‘‘अपराधी, क्रूर और विश्वासघाती’’ हैं और व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।

मनोविज्ञानी एवं लेखिका मेरी अपने पिता के छोटे भाई डोनाल्ड की मुखर आलोचक हैं। उन्होंने इस विचारधारा को सिरे से खारिज किया कि ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलाने से देश में राजनीतिक विभाजन और भी गहरा जाएगा।

मेरी ने एसोसिएटेड प्रेस को इस हफ्ते दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘बार-बार यह कहा जाना निश्चित ही अपमानजनक है कि अमेरिकी लोग इससे निपट सकते हैं और हमें अब आगे बढ़ना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि वाकई में किसी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए तो वह है डोनाल्ड, अन्यथा इसका मतलब यह होगा कि हम उससे भी खराब किसी व्यक्ति को स्वीकार करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।’’

मेरी की टिप्पणियों के बारे में डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘क्या उन्होंने बताया कि उनकी किताब है जो उन्हें बेचनी है।’’

मेरी राष्ट्रपति ट्रंप के बड़े भाई फ्रेड जूनियर की बेटी हैं। उन्होंने इस हफ्ते घोषणा की थी कि वह अपने चाचा के बारे में लिखी किताब ‘‘टू मच ऐंड नेवर इनफ, हाऊ माई फैमेली क्रिएटेड द वर्ल्ड्स मोस्ट डैंजरस मैन’’ की अगली कड़ी लिखने जा रही हैं जिसका नाम होगा ‘‘द रेकनिंग’’।

परिवार के बारे में मेरी की पहली किताब जुलाई में आई थी।

सितंबर में मेरी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनके भाई रॉबर्ट ट्रंप और उनकी बहन मैरीयाने ट्रंप बैरी के खिलाफ लाखों डॉलर की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!